जलजमाव से डालमियानगर की स्थिति नारकीय

रोहतास। डालमियानगर में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाल

By Edited By: Publish:Sat, 16 Jul 2016 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jul 2016 06:41 PM (IST)
जलजमाव से डालमियानगर की स्थिति नारकीय

रोहतास। डालमियानगर में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले की सफाई नही होने कारण जल की निकासी नही हो पा रही है। बरसात होने के कारण यह समस्या और बढ़ गई है। गली व सड़क पर काफी दिनों से नाली का गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आने जाने में परेशानी तो हो ही रही है, बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार , संतोष कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि ने कहा कि जलजमाव के कारण यहां लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हो गया है। लोगों के घरों में भी पानी लगा रहता है। एकता चौक व उसके आस पास तालाब सा नजारा है। स्थिति यह हो गई है कि लोगों का यहां से गुजरना बहुत ही कठिन सा हो गया है। नप को अविलम्ब नाले की सफाई करा कर लोगों को परेशानी से निजात दिलानी चाहिए। वहीं नप ईओ जमाल अख्तर अंसारी ने कहा कि नाले की शीघ्र सफाई करा लोगों की समस्या का निदान जाएगी।

chat bot
आपका साथी