नीतीश कुमार का पुतला फूंका

रोहतास। मुजफ्फप़र में चमकी बुखार से बच्चों की हुई मौत के विरोध में भाकपा माले ने शुक्रवार को स्थानी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jun 2019 05:09 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2019 05:09 PM (IST)
नीतीश कुमार का पुतला फूंका
नीतीश कुमार का पुतला फूंका

रोहतास। मुजफ्फप़र में चमकी बुखार से बच्चों की हुई मौत के विरोध में भाकपा माले ने शुक्रवार को स्थानीय पोस्ट आफिस चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुतला फूंका।

भाकपा माले के वरिष्ठ नेता अशोक बैठा ने कहा कि चमकी बुखार से बच्चों की मौत के बाद भी सरकार गंभीर नहीं है। न तो स्वास्थ्यमंत्री ही इसपर ठोस कदम उठाए हैं। नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री व स्वास्थ्यमंत्री की बनती है। बच्चों की सुरक्षा में विफल नीतीश कुमार का पुतला फूंक विरोध जताया गया। पुतला दहन में सुभाष यादव, सुरेंद्र पासवान, गोरख बैठा, ओमप्रकाश रजक, शंभू साह, श्रीभगवान राम, महेंद्र पासी, रामसकल पासवान, घुरहु समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी