जैव विविधता दिवस पर प्रदर्शनी आयोजित

रोहतास। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर स्थानीय राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोज

By Edited By: Publish:Mon, 23 May 2016 03:05 AM (IST) Updated:Mon, 23 May 2016 03:05 AM (IST)
जैव विविधता दिवस पर प्रदर्शनी आयोजित

रोहतास। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर स्थानीय राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने जैव विविधता पर आधारित तैयारी प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया। दो दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी में किसी ने गर्मी में जल, जंगल, जीव व जीवन को एक दूसरे के पूरक बताने की कोशिश की, तो किसी ने अन्य माडलों को प्रस्तुत किया।

प्रधानाध्यापक डा. अंबरीश तिवारी ने कहा कि वर्षा जल संचयन पूर्ण रूप से लागू है। जल को इस पद्धति के माध्यम से संचित कर जैव प्राणियों को बचा सकते हैं। जल का संचयन नहीं होने से जंगल व जीव दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिसका खामियाजा मनुष्य को भुगतने पड़ रहे हैं। मौके पर दुर्गावती कुमारी, कमलेश प्रसाद, दिनेश्वर ¨सह सहित शिक्षक- शिक्षिका व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी