लूट कांड का अंतरजिला सरगना गिरफ्तार

दावथ क्षेत्र के धवई ग्राम से पुलिस ने बुधवार को अंतरजिला लूट कांड के सरगना।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 10:46 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 10:46 PM (IST)
लूट कांड का अंतरजिला सरगना गिरफ्तार
लूट कांड का अंतरजिला सरगना गिरफ्तार

रोहतास। दावथ क्षेत्र के धवई ग्राम से पुलिस ने बुधवार को अंतरजिला लूट कांड के सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लुटेरा रोहतास के अलावा बक्सर व भोजपुर जिला के कई लूट के कांडों का वांछित अभियुक्त है। जो काफी दिनों से पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। थानाध्यक्ष एसके सत्यार्थी ने बताया कि धवई ग्राम से लुट कांड का सरगना गोलू कुमार उर्फ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार गोलू पर दिनारा, सोनवर्षा, नवानगर थाना में लूट के कई मामले दर्ज हैं। वह एक जिला में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे जिला के सेफ जोन में चला जाता था। जो पुलिस के लिए सर दर्द बन गया था।

chat bot
आपका साथी