17 आशा पर दर्ज हुई प्राथमिकी

रोहतास। अस्पताल का कार्य बाधित करने के आरोप में प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने 17 आशा कार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 05:38 PM (IST)
17 आशा पर दर्ज हुई प्राथमिकी
17 आशा पर दर्ज हुई प्राथमिकी

रोहतास। अस्पताल का कार्य बाधित करने के आरोप में प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने 17 आशा कार्यकर्ता पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी ने आशा पर अस्पताल के कार्य को बाधित करने, अस्पताल के मेन गेट को बंद कर किसी भी मरीज को अस्पताल में प्रवेश से रोकने तथा चिकित्सा कर्मियों के साथ उलझने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है। मार्गदर्शन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी