खेत से ट्रैक्टर ले जाने पर तनी बंदूक

संवाद सूत्र, नासरीगंज (रोहतास) : थाना क्षेत्र के पवनी गांव में मंगलवार को खेत से ट्रैक्टर ले जाने पर

By Edited By: Publish:Tue, 21 Apr 2015 08:01 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2015 08:01 PM (IST)
खेत से ट्रैक्टर ले जाने पर तनी बंदूक

संवाद सूत्र, नासरीगंज (रोहतास) : थाना क्षेत्र के पवनी गांव में मंगलवार को खेत से ट्रैक्टर ले जाने पर उत्पन्न विवाद मे एक पक्ष के बंदूक निकाल फायरिंग की कोशिश को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। छीना-झपटी में हमलावर बंदूक छोड़ भाग खड़ा हुआ। दूसरे पक्ष के सत्येन्द्र सिंह ने उक्त लाइसेंसी बंदूक को पुलिस के हवाले किया।

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सत्येन्द्र सिंह द्वारा एक खेत से ट्रैक्टर ले जाया जा रहा था। इस बीच दूसरे पक्ष के परशुराम सिंह व संत विलास सिंह ने उक्त जमीन से ट्रैक्टर ले जाने से मना किया। जिसका विरोध करने पर परशुराम सिंह ने घर से दोनाली लाइसेंसी बंदूक लाकर सत्येन्द्र के सीने में लगा दिया। जिसे देख ग्रामीणों द्वारा छीना-झपटी में हमलावर बंदूक फेंक भाग खड़ा हुआ। इस संबंध में बंदूक जब्त कर परशुराम व संत विलास के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी