नेहरू कालेज में मनाया गया बिहार दिवस

संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास): स्थानीय जवाहर लाल नेहरु कालेज में मंगलवार को बिहार दिवस समारोह क

By Edited By: Publish:Tue, 31 Mar 2015 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2015 07:17 PM (IST)
नेहरू कालेज में मनाया गया बिहार दिवस

संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास): स्थानीय जवाहर लाल नेहरु कालेज में मंगलवार को बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा.कन्हैया प्रसाद सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कहा कि बिहार दिवस हम सभी के लिए गौरवशाली दिन है। उन्होंने बिहार के गौरव व अतीत पर प्रकाश डाला। छात्रों को मेहनत के बल पर राज्य का नाम रोशन करने की प्ररेणा दी। कहा की कई योद्धाओं व महापुरुषों ने अपनी गाथा से बिहार का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अंकित कराया है। राज्य शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति पर है। आप सभी शिक्षा में सर्वागीण विकास करें। कार्यक्रम में छात्रो ने निबंध, गायन व वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन तरुण कुमार व कन्हैया सिंह ने किया। मौके पर प्रो. शाति सिंह, डा.सच्चिता सिंह, डा.रमेश सिंह कृष्णा सिंह, बीसीए हेड नीरज भट्ट, मंजरी सिन्हा, अभिषेक गढ़वाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी