गुप्ताधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

By Edited By: Publish:Tue, 29 Jul 2014 01:04 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jul 2014 01:04 AM (IST)
गुप्ताधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

संवाद सूत्र, चेनारी (रोहतास) : सावन माह की तीसरी सोमवारी को ऐतिहासिक गुप्ताधाम में 35 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भक्तों के जयकारे से कैमूर की वादियां गुंजायमान होती रही। गुप्ताधाम जाने वाले तमाम पहाड़ी रास्ते कांवरियों से पटे दिखे। बेदा दर्शनाडीह पथ व कुदरा-मल्हीपुर पथ में गुप्ताधाम जाने वाले वाहनों की कतार लगी है।

गुप्ताधाम विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल खरवार ने बताया कि रविवार की देर शाम से ही जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। इस बार समिति की तरफ से जेनरेटर की व्यवस्था की गयी है। भक्तों को दर्शन कराने में भी समिति के लोग सक्रिय हैं। गत दिनों वर्षा होने से पहाड़ी नदियों में जल प्रवाह बढ़ा है, जिससे कांवरियों को भी सुविधा हो रही है। आज बक्सर, भोजपुर, पटना जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य यूपी से भी कांवरिए बाबा को जल अर्पण करने पहुंचे।

chat bot
आपका साथी