स्टेशन से अपहृत लड़की के साथ अपहर्ता गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Wed, 16 Apr 2014 11:05 PM (IST) Updated:Wed, 16 Apr 2014 11:05 PM (IST)
स्टेशन से अपहृत लड़की के साथ अपहर्ता गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सासाराम : शादी की नियत से अपहृत एक लड़की को पुलिस ने बुधवार को सासाराम रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। मौके से शिवसागर थाना की पुलिस ने अपहरण का अरोपी युवक धनजी शर्मा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक अकोढ़ीगोला प्रखंड के गोव‌र्द्धनपुर गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार शिवसागर थाना क्षेत्र के चनवा गांव से विगत 12 अप्रैल को निक्की कुमारी (काल्पनिक नाम) का अपहरण किया गया था। लड़की के पिता ने थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर लड़की को मेडिकल परीक्षण हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार के अनुसार अपहरण कांड में शामिल दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की संभावनाओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी