दामाद को किया घायल

पूर्णिया। ससुराल गए दामाद को ससुराल के लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल स्थिति

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 11:24 PM (IST)
दामाद को किया घायल

पूर्णिया। ससुराल गए दामाद को ससुराल के लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल स्थिति में युवक थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। मल्लाह टोली सठियारा निवासी घायल युवक मो. मिन्हाज ने बताया कि वह अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए कुम्हरवा टोला बायसी आया था। पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक होने के कारण ससुराल वाले आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। ननिया सास मरजूनियां, सास मजहबी, ससुर तौसीफ, ममिया ससुर हसबुल मारपीट करना शुरू कर दिया। चाकू से बाएं हाथ एवं सिर पर पर हमला कर दिया जिससें वह घायल हो गया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी