वाहन जांच अभियान से चालकों में हड़कंप

पूर्णिया। शहर में बढ़ते अपराध और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने के लिए एसपी के निर्देश पर शहर के सभी थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Oct 2017 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 21 Oct 2017 08:49 PM (IST)
वाहन जांच अभियान से चालकों में हड़कंप
वाहन जांच अभियान से चालकों में हड़कंप

पूर्णिया। शहर में बढ़ते अपराध और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने के लिए एसपी के निर्देश पर शहर के सभी थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच में पुलिस पदाधिकारी के साथ थानाध्यक्ष भी जुटे रहे। सड़क पर पुलिस वाहनों के कागजात, हेलमेट, ड्राइ¨वग लाइसेंस आदि की सख्ती से जांच करते पुलिस और थानेदार नजर आए। लगातार चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

शनिवार को केहाट थाना क्षेत्र में कला भवन रोड और गिरजा चौक पर, मरंगा थाना में मरंगा मोड़ और हरदा बाजार, सहायक खजांची थाना क्षेत्र में रजनी चौक, मधुबनी टीओपी क्षेत्र के मंझली चौक एवं सदर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सभी जगहों पर वाहनों को रोक कर उसके ड्राइ¨वग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन कागजात के साथ वाहन के डिक्की भी जांच किए गए। लगातार चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से सड़क पर अधिकांश वाहन चालक हेलमेट पहने नजर आए। इधर वाहन जांच अभियान को देखकर पुलिस से बचने के लिए वाहन चालक गली-मोहल्ला होकर निकलते दिखे। वाहन जांच के दौरान कई जगहों पर मोटर साइकिल और अन्य वाहनों की लंबी कतार दिखी। खासकर सीमावर्ती क्षेत्र से गुजरने वाली सड़कों पर वाहन जांच के साथ सघन निगरानी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी