स्प्रे मशीन से दफ्तर और घरों को किया जा रहा सेनिटाइज

पूर्णिया। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए नगर निगम अब शहर के चप्पे-चप्पे को सेनिटाइज कराने म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Mar 2020 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 06:08 AM (IST)
स्प्रे मशीन से दफ्तर और घरों को किया जा रहा सेनिटाइज
स्प्रे मशीन से दफ्तर और घरों को किया जा रहा सेनिटाइज

पूर्णिया। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए नगर निगम अब शहर के चप्पे-चप्पे को सेनिटाइज कराने में जुट गया है। मुख्य सड़क पर अग्निशमन विभाग के फायर ब्रिगेड गाड़ी और निगम के पानी टैंक से सेनिटाइज किया जा रहा है। वहीं गली-मोहल्ले से लेकर दफ्तर और प्रतिष्ठान को स्प्रे मशीन से छिड़काव हो रहा है। संक्रमण के फैलाव को बचाने में नगर निगम की कई टीम काम कर रही है। इसमें सेनिटाइजर छिड़काव, साफ-सफाई व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव और लोगों को जागरूक करने संबंधित सभी काम किया जा रहा है। सनिटाइज के काम में निगम की ओर से 50 से अधिक कर्मियों को लगाया गया है। कर्मियों के कामकाज का ब्यौरा भी घूम-घूमकर निगम के अधिकारी ले रहे हैं। बताते चलें कि संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम आनन-फानन में आवश्यकता अनुरूप 50 स्प्रे मशीन खरीदारी की है। स्प्रे मशीन को सभी 46 वार्ड में अलग-अलग लगाया गया है। स्प्रे मशीन से ऐसे गली-मोहल्ले में छिड़काव किया जा रहा है जहां बड़ी गाड़ी नहीं पहुंच सके। इस संबंध में सफाई निरीक्षक कैलाश सिंह ने बताया कि शहर के सभी दफ्तर, घर के बाहर से खिड़की-दरवाजा सहित आसपास के सभी क्षेत्रों में सेनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। यह काम अभी लगातार जारी रहेगा।

समाजसेवी ने दी पांच स्प्रे मशीन

पूर्णिया : संक्रमण के रोकथाम के लिए समाजसेवी धीरज परासर ने सेनिटाइज के लिए वार्ड नंबर 22 सहित अन्य वार्डो में हैंड स्प्रे मशीन दिया है। समाजसेवा के काम में स्प्रे मशीन का योगदान देने पर वार्ड पार्षद सरिता राय ने हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में सेनिटाइजर सहित पांच स्प्रे मशीन दिया गया है। इससे वार्ड नंबर 20, 22 और सात नंबर को सेनिटाइज का काम किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर भी अन्य वार्डो में भी स्प्रे के लिए भेजा जाएगा। पार्षद ने नगर निगम की ओर से युद्ध स्तर पर शहर को सेनिटाइज किया जा रहा है। वहीं साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर के हो रहे छिड़काव भी किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी