युवक का शव बरामद

जलकुंड में डूबकर युवक की मौत फोटो 01 मेल पर जानकीनगर पूर्णिया संस बकरी चराने गए 1

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 05:40 PM (IST)
युवक का शव बरामद
युवक का शव बरामद

पूर्णिया। बकरी चराने गए सहुरिया सुभाय मिलिक के वार्ड 10 के स्व. धर्मचंद शर्मा के पुत्र गो¨वद कुमार शर्मा (18) का शव रविवार की अल सुबह ग्रामीणों ने जलकुंड से बरामद किया। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक शनिवार की दोपहर बकरी चराने गया था जो देर रात तक घर नहीं लौटा। रविवार की अल सुबह मध्य विद्यालय सहुरिया के समीप पूरब दिशा में बने एक जलकुंड से ग्रामीणों ने उसका शव बरामद किया। पंचायत की उपमुखिया मीना देवी, राजीव शर्मा, मनोज कुमार, संजय ¨सह व परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना एसडीओ राकेश कुमार, आरडीओ किशोर कुणाल सहित थाना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को जलकुंड से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी