सामाजिक कुरीतियों का परित्याग आवश्यक

पूर्णिया। मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर जदयू नेता सक्रिय हैं। सांसद संतोष कुशवाहा एवं मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jan 2018 02:55 AM (IST) Updated:Fri, 19 Jan 2018 02:55 AM (IST)
सामाजिक कुरीतियों का परित्याग आवश्यक
सामाजिक कुरीतियों का परित्याग आवश्यक

पूर्णिया। मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर जदयू नेता सक्रिय हैं। सांसद संतोष कुशवाहा एवं मेयर विभा कुमारी के नेतृत्व में वार्ड नंबर 42 के श्रीराम टोला में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को दहेज प्रथा और बाल विवाह कुप्रथा के प्रति लोगों को जागरूक किया। सांसद एवं मेयर ने 21 जनवरी 2018 को जागरूकता के लिए आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान बैठक के बाद वार्ड की जनता के साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनाकर पूर्वाभ्यास भी किया गया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए सामाजिक कुरीतियों का परित्याग आवश्यक है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए अभियान में सभी लोग अपनी सहभागिता निभाएं। वहीं महापौर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि दहेज प्रथा एवं बाल विवाह को समाज से दूर किया जाये।

जिस प्रकार पिछले वर्ष 21 जनवरी 2017 को शराब के विरूद्ध में मानव श्रृंखला बनाकर विश्व कृतिमान स्थापित करके पूरे बिहार को शराब मुक्त करने में सफल हुए उसी प्रकार हमलोगों को इस बार भी दहेज प्रथा तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरूतियों को उखाड़ फेकना है। कहा कि हमारे इलाके में बेटियां 12-14 वर्ष की उम्र में ब्याह दी जाती है तो इसकी वजह दहेज ही होती है। कहा समाज हित एवं राज्यहित में दहेज और बाल-विवाह के खिलाफ एक-दूसरे का हाथ थामें और सामाजिक बदलाव की दिशा में अपना कदम बढ़ाएं। 21 जनवरी को मानव श्रृंखला का हिस्सा बनकर, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सहयोग करें।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू ननि. प्रकोष्ठ बिहार जितेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष जदयू नीलू ¨सह पटेल, सांसद नगर प्रतिनिधि अजय कुमार झा उर्फ मुरारी झा, जवाहर यादव, राकेश ¨सह, अविनाश कुशवाहा, प्रकाश कुमार पटेल वार्ड पार्षद मुरारी भगत, राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान, विश्वजीत ¨सह, कुणाल किशोर, पवन ठाकुर, रमेश कुमार उर्फ पोलो पासवान, वजलू रहमान, विजय उरांव सहित वार्ड नंबर 42 के जनता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी