लादूखाना गाव से हुई जलनिकासी की व्यवस्था

पूर्णिया। गढि़या बलुवा पंचायत के वार्ड नंबर 13 के लादूखाना गाव में पदाधिकारियों और प्रतिनिधियो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 09:36 PM (IST)
लादूखाना गाव से हुई जलनिकासी की व्यवस्था
लादूखाना गाव से हुई जलनिकासी की व्यवस्था

पूर्णिया। गढि़या बलुवा पंचायत के वार्ड नंबर 13 के लादूखाना गाव में पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के सहयोग से एक सप्ताह से जमा बारिश के पानी निकालने के लिए जलनिकासी की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश का पानी घरों में घुस गया था। गाव के एक व्यक्ति के द्वारा जलनिकासी वाले कलवर्ट को मिट्टी डालकर जामकर दिया था। जलनिकासी नहीं होने से हमलोगों के घरों में पानी घुस गया जिससे घरों में रहने के साथ खाना बनाना भी मुश्किल हो गया था। बीडीओ ओमप्रकाश, अंचलाधिकारी नंदन कुमार ने बताया कि जेसीबी मशीन से कलवर्ट के दोनों तरफ से मिट्टी हटवाकर जलनिकासी की व्यवस्था की गई। इस मौके पर मुखिया परमानंद ऋषि, पूर्व मुखिया मो. मुजलिम, पंचायत समिति सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी