पूर्व मेजर को दी गई अंतिम विदाई

पूर्णिया। स्थल सेना में सूबेदार और मेजर रहे 70 वर्षीय नर¨सह प्रसाद यादव का निधन इलाज के दौरान गुरुवार की रात पटना में हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 12:38 AM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 12:38 AM (IST)
पूर्व मेजर को दी गई अंतिम विदाई
पूर्व मेजर को दी गई अंतिम विदाई

पूर्णिया। स्थल सेना में सूबेदार और मेजर रहे 70 वर्षीय नर¨सह प्रसाद यादव का निधन इलाज के दौरान गुरुवार की रात पटना में हो गया। रामनगर फरसाही पंचायत के वार्ड नंबर 11 के महाराजी गांव निवासी सूबेदार मेजर 2002 में सेवानिवृत हुए थे। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से गांव पहुंचा वैसे ही उनके पार्थिव शरीर पर सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। मृतक को एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। इनके निधन पर मुखिया संघ, बनमनखी के अध्यक्ष सह पंचायत के मुखिया विरेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में लोगों ने उन्हें नेक दिल और व्यवहार कुशल इंसान बताया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी