बिहार फुटबॉल टीम में जिले के छह खिलाड़ी शामिल

पूर्णिया। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:12 AM (IST)
बिहार फुटबॉल टीम में जिले के छह खिलाड़ी शामिल
बिहार फुटबॉल टीम में जिले के छह खिलाड़ी शामिल

पूर्णिया। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें भागिदारी के लिए बिहार अंडर 17 फुटबॉल टीम शनिवार को रवाना हो गई। बिहार टीम मे जिला से छ: खिलाड़ियों का चयनित किए गए हैं। चयनित सभी खिलाड़ी स्थानीय जिला स्कूल स्थित आवासीय एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र से हैं। टीम प्रबंधक के तौर पर जिले के शारीरिक शिक्षक रजनीश पाण्डेय और प्रशिक्षक शत्रुधन कुमार हैं। बिहार फुटबॉल टीम पूर्णिया से चयनित खिलाड़ियों में जीतू कुमार, विनोद टुडु, गंगा बासुकी,अभिमन्यु हांसदा, मनेन सोरेन, जैक दास शामिल हैं। अगरतला में 29 से 2 फरवरी तक प्रतियोगिता आयोजित होगी।

------------

chat bot
आपका साथी