घर से ससुराल गई विवाहिता सात दिनों से गायब

पूर्णिया। सात दिन पूर्व अपने ससुराल गई 25 वर्षीया विवाहिता के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने का एक मामल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 10:11 PM (IST)
घर से ससुराल गई विवाहिता सात दिनों से गायब
घर से ससुराल गई विवाहिता सात दिनों से गायब

पूर्णिया। सात दिन पूर्व अपने ससुराल गई 25 वर्षीया विवाहिता के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। घटना बीकोठी थाना क्षेत्र की है। हत्या की आशंका को लेकर शुक्रवार को थाना पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पूर्व बीकोठी थाना क्षेत्र के भंगहा तुला गांव के गो¨वद मंडल के पुत्र बेचन मंडल के साथ हुई थी। शादी के बाद से विवाहिता के साथ उसके पति व ससुराल के लोग बराबर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते रहते थे। संतान नहीं होने तथा दहेज की मांग को लेकर ससुरालवाले विवाहिता को प्रताड़ित करते रहते थे। दस दिन पूर्व बेरहमी से की गई मारपीट बाद विवाहित अपने घर महाराजी आ गई थी। जहां दो दिन रहकर वह फिर रविवार को अपने ससुराल भंगहा तुला चली गई।

विवाहिता की मां सीता देवी व उनके परिजनों का कहना है कि विगत सोमवार से ही उनकी बेटी चंदन देवी से कोई संपर्क नहीं हुआ है। इस कारण परिजन परेशान है। परिजनों ने बताया कि चंदन का कुशल क्षेम जानने के उद्देश्य से उनके परिजन महाराजी से भंगहा तुला गांव गए इसके बाद भी गायब विवाहिता से मुलाकात नहीं हुई। वहां से घर लौटे पीड़ित परिजनों ने ससुराल गई पुत्री की हत्या की आशंका जताई है।

chat bot
आपका साथी