देर रात तक परिणाम के इंतजार में डटे रहे समर्थक

पूर्णिया। प्रखंड के बिठनौली पश्चिम पंचायत के मुखिया पद पर भवेंद्र कुमार, सरपंच महेंद्र पासवान,

By Edited By: Publish:Tue, 31 May 2016 03:06 AM (IST) Updated:Tue, 31 May 2016 03:06 AM (IST)
देर रात तक परिणाम के इंतजार में डटे रहे समर्थक

पूर्णिया। प्रखंड के बिठनौली पश्चिम पंचायत के मुखिया पद पर भवेंद्र कुमार, सरपंच महेंद्र पासवान, पंसस कविता देवी ने जीत दर्ज की। जबकि बिठनौली पूर्व पंचायत के मुखिया पद पर साधना राज, सरपंच मुस्तरी खातुन एवं पंसस अस्मिना खातुन विजयी घोषित हुई वहीं परोरा पंचायत के मुखिया पद पर अवध लाल ¨सह, सरपंच उर्मिला देवी एवं पंसस कमालउद्दीन एवं सतीश कुमार गुप्ता विजयी हुए। गणेशपुर पंचायत से मुखिया पद पर महेंद्र पासवान, सरपंच किरण चौधरी एवं पंसस कौशल परवीन एवं कृष्ण कुमार साह विजयी घोषित हुए। काझा पंचायत के मुखिया पद पर बैद्यनाथ साह, सरपंच मनोज ठाकुर एवं पंसस संतोष महलदार तथा रेणु देवी ने जीत दर्ज की। इधर झुन्नी इस्तमरार पंचायत के मुखिया पद पर खाजिया बेगम, सरपंच लखन मुर्मू एवं पंसस बीबी महमुदा खातुन निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं केनगर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 से सुनील मेहता को निर्वाचित घोषित किया गया। देर रात तक समर्थक परिणाम के इंतजार में डटे थे।

chat bot
आपका साथी