नहाने के क्रम में डूबी किशोरी का नहीं चला पता

पूर्णिया। अकबरपुर ओपी के भिखना पंचायत के पकड़िया गांव की एक 14 वर्षीया किशोरी गुरूवार की शाम नदी में

By Edited By: Publish:Thu, 20 Oct 2016 09:00 PM (IST) Updated:Thu, 20 Oct 2016 09:00 PM (IST)
नहाने के क्रम में डूबी किशोरी का नहीं चला पता

पूर्णिया। अकबरपुर ओपी के भिखना पंचायत के पकड़िया गांव की एक 14 वर्षीया किशोरी गुरूवार की शाम नदी में स्नान करने के दौरान डूब गई। खबर पाकर मौके पर हजारों की भीड़ के साथ-साथ सीओ सत्येंद्र प्रताप मधुकर सहित अकबरपुर ओपी से पुलिस पदाधिकारी पहुंचे उसकी खोजबीन की गई लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण पता नहीं चल सका। घटना के बारे में लड़की के पिता प्रकाश मंडल ने बताया कि वह तथा उनकी बेटी बुचनी कुमारी भिखना घाट पर स्नान करने गए थे। वह किनारे पर खड़ा था तथा उसकी बेटी स्नान कर रही थी। तभी वह गहरे पानी में चली गई। काफी खोजबीन की परंतु वह नहीं मिली। मां कखने देवी सहित सभी भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी