शारीरिक शिक्षक को दी गई विदाई

पूर्णिया। शारीरिक शिक्षक अन्य शिक्षकों की तुलना में बच्चों को बौद्धिक क्षमता ज्यादा बढ़ाते हैं। उक्त

By Edited By: Publish:Tue, 01 Dec 2015 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2015 06:48 PM (IST)
शारीरिक शिक्षक को दी गई विदाई

पूर्णिया। शारीरिक शिक्षक अन्य शिक्षकों की तुलना में बच्चों को बौद्धिक क्षमता ज्यादा बढ़ाते हैं। उक्त बातें सोमवार को प्लस टू पार्वती मंडल उच्च विद्यालय हरदा में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पूर्णिया प्रमंडल डा. चंद्र प्रकाश झा ने शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार झा के सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में कही। उन्होंने उपस्थित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं को ससमय स्कूली बच्चों को पठन-पाठन एवं बौद्धिक संस्कार देने पर बल दिया। साथ ही सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक मनोज कुमार झा की स्वस्थ एवं दीघार्यु होने की कामना की।

इससे पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कृत प्राचार्य रीता ¨सहा ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री झा के कार्यशैली एवं विचारधारा को प्रेरणाश्रोत बताया। बेलौरी उच्च विद्यालय के प्राचार्य नूतन आनंद एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रामाधार शर्मा, शिक्षाप्रेमी सीके प्रसाद यादव, सचिव श्याम लाल मंडल ने भी शिक्षक श्री झा के कार्यकाल की व्यवहार कुशलता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसके अलावा वरीय शिक्षक मो. तहरूल हक, रामावतार यादव, अमरकांत झा, सुनील कुमार झा, विवेक कुमार, कमलेश ठाकुर, अभिषेक कुमार, प्रेरणा प्रेरक, विभा कुमारी, छाया कुमारी, रूबी कुमारी ने भी शाल, छाता, अटैली आदि देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी