कमलदेव बने प्रखंड किसान सूचना एवं सलाहकार समिति अध्यक्ष

By Edited By: Publish:Mon, 08 Sep 2014 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 08 Sep 2014 05:16 PM (IST)
कमलदेव बने प्रखंड किसान सूचना एवं सलाहकार समिति अध्यक्ष

श्रीनगर (पूर्णिया), संस : आत्मा के तत्वावधान में प्रखंड किसान सूचना एवं सलाहकार समिति का गठन चुनाव के बाद कर लिया गया है। शनिवार को प्रखंड सभागार भवन में प्रखंड सूचना एवं सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जबकि चार सदस्यों का भी चुनाव किया जाना था। समिति में कुल 18 सदस्य थे। चुनाव प्रभारी प्रशिक्षु बीडीओ नीरज कुमार रंजन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गुप्त मतदान किया गया जिसमें कमलदेव मंडल ने 10 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी अशोक यादव को दो वोटों से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर कमलदेव मंडल निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि जिला सदस्य के रूप में अजीत पाठक, ड्ेयरी सदस्य विद्यानंद चौधरी, स्वयं सहायता समूह सदस्य सुशीला देवी, उद्यान सदस्य के रूप में मो. इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं निर्वाचित अध्यक्ष कमलदेव मंडल ने कहा कि कृषि से संबंधित जितनी भी योजनाएं चल रही कैं उसमें तेजी लाई जाएगी। सभी योजनाओं का लाभ किसानों तक सही रूप से पहुंचाया जाएगा। चुनाव में बीएओ विजय मिश्रा, प्रशिक्षु बीडीओ नीरज कुमार रंजन, जीपीएस गुरू प्रसाद मंडल, कृषि समन्वयक पंकज कुमार, सुधीर कुमार, शैलेश कुमार, सदस्य बद्री मेहता, संजीत मंडल, जफर अंसारी सहित सभी सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी