अब मकान नंबर से पहचाना जाएगा आपका घर

By Edited By: Publish:Thu, 21 Aug 2014 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 07:45 PM (IST)
अब मकान नंबर से पहचाना जाएगा आपका घर

पूर्णिया, जागरण संवाददाता : महानगर बनने की दहलीज पर पूर्णिया ने कदम रख दिया है। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए शहर को महानगर की भांति पूर्व, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण चार जोन में बांटा गया है। सभी जोन को 223 सेक्टर में विभक्त किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में लगभग 300 मकान को रखा गया है। सभी सेक्टर को एक प्रधान मुख्य सड़क एवं मुख्य सड़क से जोड़ा गया है। सभी मकान का नंबर एलाट कर दिया गया है। इससे शहर वासियों को अपने मकान की पहचान मिलेगी। आवासीय व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए मकान नंबर देने का काम गुरूवार को शुरू हो गया। इसके साथ ही पूर्णिया बिहार का पहला शहर बन गया है जहां नंबर सिस्टम लागू किया गया है।

बड़े शहरों की भांति पूर्णिया नगर निगम द्वारा हाउस नंबर सिस्टम का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को फोर्ड कंपनी चौक स्थित दीपक परासर के मकान से हुआ। नंबर सिस्टम का शुभारंभ महापौर कनिज रजा, उप महापौर संतोष यादव, वार्ड पार्षद सरिता राय एवं नगर आयुक्त सुरेश चौधरी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। विदित हो कि इसका सर्वेक्षण वार्ड नं. 22 से ही शुरु किया गया था। जिसके सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने पर इसी वार्ड से शुभारंभ किया गया है। इस संबंध में नगर आयुक्त सुरेश चौधरी ने बताया कि पूर्णिया शहर को महानगर की भांति चार जोन पूर्व, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण में बांटा गया है। सभी जोन को 223 सेक्टर में विभक्त किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में लगभग 300 मकान को रखा गया है। सभी सेक्टर को एक प्रधान मुख्य सड़क एवं मुख्य सड़क से जोड़ा गया है। सभी मकान का नम्बर एलाट कर दिया गया है। इससे शहर वासियों को अपने मकान का पहचान मिलेगी। पूर्णिया बिहार का पहला शहर है जहां नंबर सिस्टम लागू किया गया है। आयुक्त ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आरएसआई हैदराबाद के एजेंसी को दिया गया है जिसे तीन माह में पूरा करना है। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सैयद शाहिद रजा, दीपक परासर, शांतनु घोष, मनोज यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी