जानवर द्वारा फसल नुकसान की आशंका पर चलाई गोली, घास काट रही महिला की मौत

बिहार के कैमूर जिले में जानवर द्वारा फसल नुकसान की आशंका पर एयरगन से चलाई गई गोली एक महिला को लग गई और उसकी मौत हो गई।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Thu, 08 Feb 2018 03:23 PM (IST) Updated:Thu, 08 Feb 2018 10:17 PM (IST)
जानवर द्वारा फसल नुकसान की आशंका पर चलाई गोली, घास काट रही महिला की मौत
जानवर द्वारा फसल नुकसान की आशंका पर चलाई गोली, घास काट रही महिला की मौत
कैमूर [जेएनएन]। बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में के रामसगरा चतरावा के सिवान में खेत में घास काट रही जैतपुर कला गांव की एक महिला की एयरगन की गोली लगने से मौत हो गई। महिला दशरथ ङ्क्षबद की 55 वर्षीय पत्नी ज्ञानी देवी बताई जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानी देवी सिवान में घास काट रही थी। इसी दौरान उसी गांव के श्याम बहादुर चौरसिया खेत की रखवाली करने के दौरान जानवर द्वारा फसल नष्ट करने की आशंका पर गोली चला दिए। जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
हालांकि गांव के कई लोगों ने बताया कि युवक द्वारा एयर गन चलाया गया था जंगली जानवर को खेत से भगाने के लिए। लेकिन संयोग ही खराब था कि एयरगन की गोली महिला के सिर में लग गई। जिससे महिला ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी जैसे ही भगवानपुर पुलिस को हुई थानाध्यक्ष धनंजय कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। पंचायत के मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपए  की राशि दी तथा पारिवारिक योजना का लाभ दिया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने कहा की महिला के पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
बताया जाता है कि महिला की को कोई संतान नहीं है। घटना के बाद महिला के घर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से गांव के लोग काफी दुखी दिखे। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
 
chat bot
आपका साथी