पति से 10 साल से दूर रह रही महिला ने बच्ची के साथ किया सुसाइड, जांच में जुटी छपरा पुलिस

छपरा में अपने पति से 10 साल से दूर रह रही महिला ने अचानक बड़ा कदम उठा लिया। महिला अपनी बच्ची के साथ तालाब में कूद गई। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Fri, 10 Dec 2021 04:37 PM (IST) Updated:Fri, 10 Dec 2021 04:37 PM (IST)
पति से 10 साल से दूर रह रही महिला ने बच्ची के साथ किया सुसाइड, जांच में जुटी छपरा पुलिस
छपरा में महिला ने बच्ची के साथ तालाब में लगाई छलांग। सांकेतिक तस्वीर

तरैया(छपरा), संवाद सूत्र। अपने पति से 10 साल से अलग रह रही महिला ने अपनी बच्ची के साथ पोखर में कूद कर जान दे दी है। थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय परौना के समीप स्थित पोखड़े में एक मां अपनी छह बर्षीय बच्ची के साथ गुरुवार की रात्रि में छलांग ली। उससे डूबने से दोनों की मौत हो गई। मृत महिला मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली गांव के ङ्क्षपटू कुमार सिंह की पत्नी चांदनी देवी व उसकी छह वर्षीय पुत्री सृष्टि बतायी जाती है।मृत महिला चांदनी देवी का ससुराल मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली में है, लेकिन चांदनी शादी के बाद पिछले दस वर्षों से अपने मायका परौना गाछी टोला में अपनी दो बच्चियों के साथ रहती थी।

पति के साथ मधुर संबंध नहीं रहने की बात ग्रामीणों ने बताई। घटना की जानकारी देते हुए चांदनी देवी की दस वर्षीय पुत्री रिषिका ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह जगी तो घर में उसकी मां व छोटी बहन नहीं थी। वह खोजने बाहर निकली तो घर से थोड़ी दूरी पर पोखड़े में मां का शव पानी में बहते हुए देखा। इसके बाद वह चिल्लाने लगी तो आप पास के लोग पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचे भटगाई पंचायत के मुखिया ओम प्रकाश राम व शेखर सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच महिला के शव को पानी से बाहर निकलवाया और बच्ची के शव को गोताखोर की मदद से कुछ देर बाद बाहर निकलवा कर छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिए। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

घटना को लेकर मृत महिला की बच्ची भी कुछ नहीं बता पा रही है। वह स्वयं घटना को लेकर हतप्रभ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जब रात में सभी सो गये होंगे तो चांदनी देवी अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ तालाब में छलांग लगाकर जान दे दी हैं। बताया जाता है कि चांदनी देवी की मां का निधन पहले ही हो चुका है, जबकि उसके पिता शंभू सिंह बाहर में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना उनको दे दी गई है। चांदनी अपने मा-पिता की इकलौती संतान थी। 

chat bot
आपका साथी