बिहार में पिछले 12 घंटे में 11 लोगों की मौत, 30 लोग घायल

बिहार में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पिछले 12 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीस लोग घायल हो गए हैं।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 07:24 PM (IST)
बिहार में पिछले 12 घंटे में 11 लोगों की मौत, 30 लोग घायल
बिहार में पिछले 12 घंटे में 11 लोगों की मौत, 30 लोग घायल

जागरण टीम, पटना। बिहार में पिछले 12 घंटे के दौरान अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में जहां11 लोगों की मौत हो गयी है वहीं 30 लोग घायल हो गये हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पहली घटना मुंगेर की है, जहां संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव के निकट राजकीय राज मार्ग 22 पर शुक्रवार की देर रात दो मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गयी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नीलेश कुमार (19), अमित कुमार (19) , रोहित कुमार (18) , विशाल कुमार (17) और अंकित कुमार (18) के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

दूसरी घटना खगड़यिा की है जहां जिले के मुफस्सिल थाना के दुगार्पुर गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर  ऑटो रिक्शा और जीप के बीच टक्कर हुई टक्कर में दो लोगों की मौके पर हीं मौत हो गयी जबकि 21 अन्य घायल हो गये।

घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान कौशल्या देवी (60), सुनैना देवी (55) और मदन कुमार (35) के रुप में की गयी है। गंभीर रुप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिये बेगूसराय भेज दिया गया है।

तीसरी घटना बक्सर की है जहां पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन पर आज सुबह ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत हो गयी। जिले के बगेन थाना के भदवर गांव निवासी मोहन सिंह की पत्नी रिंकी देवी (25) अपनी छह माह की बच्ची के साथ रेल पटरी पार कर रही थी तभी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर हीं मौत हो गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिये बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

चौथी खबर भभुआ की है जहां दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गये। जिले के मोहनियां थाना के चांदनी चौक के निकट तेज रफ्तार पिकअप वैन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक के पास सो रहे खलासी की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रामविलास (30) के रूप में की गयी है। 

वहीं, भभुआ थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के निकट बस के पलटने से 10 लोग घायल हो गये। बस मोहनियां से भभुआ जा रही थी तभी सेमरिया गांव के निकट मोहनियां-भभुआ मुख्य मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े  में पलट गयी। इस दुर्घटना में बस पर सवार 10 लोग घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी