निकाह के बाद गर्भवती हुई बीवी तो शौहर ने दे दिया तलाक, जानिए

प्यार किया फिर कोर्ट में निकाह किया और जब बीवी गर्भवती हो गई तो उसे तीन बार तलाक कहकर घर से बाहर निकाल दिया।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Thu, 03 Aug 2017 04:40 PM (IST) Updated:Thu, 03 Aug 2017 07:16 PM (IST)
निकाह के बाद गर्भवती हुई बीवी तो शौहर ने दे दिया तलाक, जानिए
निकाह के बाद गर्भवती हुई बीवी तो शौहर ने दे दिया तलाक, जानिए

पटना [जेएनएन]।  पहले उसे प्रेम के जाल में फंसाया गया फिर कोर्ट में निकाह हुआ लेकिन निकाह के बाद पत्नी गर्भवती हो गई तो पति ने उसे न केवल साथ रखने से इनकार कर दिया बल्कि तीन बार तलाक कह कर घर से बाहर कर दिया।

कहानी बिहार के गोपालगंज की है जहां प्रेम प्रसंग में धोखा खाने के बाद गर्भवती पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और न्याय के लिए गुहार लगा रही है। हम बात कर रहे है फुलवरिया थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की, जहां यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक काजीपुर गांव की एक महिला को पहले प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाया फिर दो साल पूर्व उससे कोर्ट में निकाह कर लिया गया। निकाह के बाद पत्नी जब गर्भवती हो गई, तो पति ने उसे रखने से इनकार कर दिया, जबकि पीड़ित पत्नी आठ माह की गर्भवती है, उसकी हालत गंभीर बनी है।

महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फुलवरिया थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की महिला की शादी इसी गांव के निवासी कमल अख्तर के पुत्र तौफिक आलम के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें: राजधानी पटना में एके-47 और पिस्टल लेकर छेड़खानी रोकेंगी महिला पुलिस

ख़ास बात यह है कि कोर्ट में निकाह करने बाद घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आरोपी पति के मुताबिक गाव में पंचायती कर उसकी जबरदस्ती शादी की गयी थी।

यह शादी उसकी रजामंदी से नहीं हुई थी। आरोपी पति ने आरोप लगाया है कि गर्भ में पल रहा बच्चा भी उसका नहीं है इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ दोबारा नहीं रहना चाहता है।

chat bot
आपका साथी