मौसम का बदला मिजाज, सात को हो सकती बरसात

देश के पश्चिमी भाग में विक्षोभ उठने के कारण राजधानी समेत दक्षिण बिहार में बादल छाए रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 09:14 PM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 09:14 PM (IST)
मौसम का बदला मिजाज, सात को हो सकती बरसात
मौसम का बदला मिजाज, सात को हो सकती बरसात

पटना। देश के पश्चिमी भाग में विक्षोभ उठने के कारण राजधानी समेत दक्षिण बिहार का आकाश मंगलवार दोपहर बादलों से पट गया। बुधवार एवं गुरुवार को भी राजधानी के आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी एवं दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार देश के पश्चिमी भाग में विक्षोभ उठने से राज्य के मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार की सुबह राजधानी का मौसम साफ रहा, लेकिन दिन चढ़ने के बाद मौसम ने करवट बदली और दोपहर बाद आकाश में बादल छा गए। इस तरह की स्थिति अगले तीन दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। राजधानी में शुक्रवार को बारिश हो सकती है।

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी की हवा में आर्द्रता 85 फीसद रिकॉर्ड की गई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को गया, भागलपुर एवं पूर्णिया में भी बादल छाए रहने की उम्मीद है। गया मंगलवार को राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं भागलपुर में अधिकतम तापमान 24.8 एवं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया में अधिकतम तापमान 23.4 एवं न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

chat bot
आपका साथी