बिहार के नालंदा में बड़ी वारदात, जमीन विवाद में पिता-पुत्रों समेत एक ही परिवार के पांच की हत्‍या

नालंदा जिले के राजगीर इलाके में भूमि विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि वहां की जमीन रक्‍तरंजित हो गई। इसमें गोली मारकर पांच लोगों की हत्‍या कर दी गई। पांच की मौत घटनास्‍थल पर ही हो गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 04:10 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:52 PM (IST)
बिहार के नालंदा में बड़ी वारदात, जमीन विवाद में पिता-पुत्रों समेत एक ही परिवार के पांच की हत्‍या
राजगीर अनुमंडल अस्पताल से पावापुरी मेडिकल कालेज ले जाए जाते गोलीबारी में घायल अधेड़। जागरण

बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता। नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में देवी स्थान के पास बुधवार की शाम विवादित खेतों को जोतने से मना करने के विवाद में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों में एक ही परिवार के पिता व दो पुत्र हैं। घटना के बाद पुलिस कप्तान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंचा। तनाव को देखते हुए पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

दो घायलों को किया गया रेफर 

मृतकों में लोदीपुर निवासी 60 वर्षीय यदु यादव, उनका 30 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव व 25 वर्षीय मधेश यादव, 50 वर्षीय धीरेन्द्र यादव तथा 40 वर्षीय शिवल यादव हैं। घायल 45 वर्षीय वीरेंद्र प्रभाकर उर्फ बिंदा यादव की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भर्ती कराया गया। फायरिंग में मारे गए वीरेंद्र प्रभाकर उर्फ बिंदा के पुत्र अतुल प्रभाकर को दाएं पैर में गोली लगी है। वहीं इंदु यादव के सिर में गहरी चोट है। दोनों को रेफर कर दिया गया है। 

(दो आरोपितों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।)

50 बीघा जमीन के लिए चल रहा विवाद  

घटना के बारे में धीरेन्द्र यादव के पुत्र रोहित ने बताया कि वर्षों से पचास बीघा खेतों को लेकर गोतिया जगदेव यादव, रामस्वरूप यादव, रामरूप यादव व परशुराम यादव के बीच विवाद चल रहा था। रामस्वरूप यादव के परिवार के गुड्डी यादव, इंदु यादव, विनय यादव, लालू यादव, नीतीश यादव, छोटी यादव, महेंद्र यादव, रौशन यादव आदि ने आज अचानक खेत जोतने से मना कर दिया। इसके बाद हम लोगों को घेरकर गोलीबारी शुरू कर दी। मामला न्यायालय में गया था तो दोनों पक्षों से बांड भराकर भूमि जोतने पर रोक लगाई गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हरि प्रसाथ व डीएसपी समेत कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद तनाव व्याप्त है। लेकर पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। 

chat bot
आपका साथी