पटना और वैशाली को जोड़ने वाले पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू, गांधी सेतु पर चल रहीं गाड़ियां

पटना और वैशाली से जोड़ने वाले गाय घाट स्थित पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन शनिवार की सुबह नौ बजे से आरंभ हो गया। छठ को लेकर पीपा पुल पर शुक्रवार से वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। महात्मा गांधी सेतु पर भी वाहनों का परिचालन जारी है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 11:40 AM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 11:40 AM (IST)
पटना और वैशाली को जोड़ने वाले पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू, गांधी सेतु पर चल रहीं गाड़ियां
पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन सुबह से आरंभ हो गया।

पटना, जेएनएन। राजधानी पटना और वैशाली से जोड़ने वाले गाय घाट स्थित पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन शनिवार की सुबह नौ बजे से आरंभ हो गया है। छठ को लेकर पीपा पुल पर शुक्रवार से वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। महात्मा गांधी सेतु पर भी वाहनों का परिचालन जारी है। नवनिर्मित पश्चिमी लेन से पटना और वैशाली की ओर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही हो रही है। गाय घाट स्थित पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन से यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है। 

बिना किसी परेशानी के सफर कर रहे यात्री

सेतु पर वाहनों की संख्या बेहद कम होने के कारण इस मार्ग का सफर यात्री बिना किसी परेशानी के पूरी कर रहे हैं। गंगा थाना अध्यक्ष एस के पंकज ने बताया की हाजीपुर के तेरसिया घाट और पटना के भद्र घाट से  छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ समाप्त होते ही दीपा पुल को सुबह नौ बजे से ही वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि हर दिन सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन नियमित रूप से जारी रहेगा।

छठ के बाद लौटने पर बढ़ेगा दबाव

गंगा थाना अध्यक्ष एस के पंकज ने कहा कि छठ के बाद लौटने वाले लोगों की संख्या बढ़ने पर एक बार फिर से गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। इसे लेकर तैयारी कर ली गई है। अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा दोनों ओर वाहन मैकेनिक एवं क्रेन की तैनाती की गई है। ताकि सेतु के पश्चिमी लेन पर वाहन के खराब होते ही उसे तुरंत हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सके। गौरतलब हो कि छठ के कारण भले ही पुल पर दबाव बढ़ेगा मगर इससे व्रतियों के साथ अन्य लोगों का काफी राहत होगी। पुल पर वाहनों के परिचालन से शहर के इस पार से उस पार तक जाना आसान हो जाएगा। 

chat bot
आपका साथी