बिहार में फिर मॉब लिंचिंग: दुष्‍कर्म व चोरी के दो आरोपितों का किया ये हाल

बिहार में भीड़ के कानून हाथ में लेकर खुद ही इंसाफ करने (मॉब लिंचिंग) की घटनाएं थम नहीं रहीं। गुरुवार को ऐसे दो और मामले समाने आए। आप भी जानिए।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 09:44 PM (IST) Updated:Fri, 24 Aug 2018 09:12 PM (IST)
बिहार में फिर मॉब लिंचिंग: दुष्‍कर्म व चोरी के दो आरोपितों का किया ये हाल
बिहार में फिर मॉब लिंचिंग: दुष्‍कर्म व चोरी के दो आरोपितों का किया ये हाल

पटना [जेएनएन]। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बावजूद बिहार में भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेकर खुद इंसाफ कारने की घटनाएं थम नहीं रहीं। ऐसे दो ताजा मामले पटना व बक्‍सर में सामने आए हैं। पटना के मसौढ़ी में पांच साल की बच्ची से दुष्‍कर्म के आरोपित को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा। बक्‍सर में भी एक युवक को चोरी के आरोप में जमकर पीटा गया।

बच्‍ची से दुष्‍कर्म के आरोपित को बांधकर पीटा

पटना के मसौढ़ी थाना के एक गांव की पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक विनोद मांझी ने दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्‍होंने युवक को रंग हाथ पकड़ लिया। फिर, बिजली के एक खंभे में बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस ने उसे मुक्‍त कराकर गिरफ्तार किया। उधर, घायल बच्ची को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, विरोध में सड़क जाम

बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को जमकर पीटा। पिटाई से भड़के युवक के परिजनों ने बक्सर-कोचस रोड जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार को गांव के एक घर में लाखों की चोरी हुई थी। ग्रामीणों ने गांव के युवक गुड्डू पर चोरी का आरोप लगाया। चोरी के बाद से वह फरार चल रहा था। गुरुवार की सुबह वह जैसे ही गांव में लौटा, लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने चोरी से इनकार किया है।

chat bot
आपका साथी