बीएम दास रोड में फ्लैट से आठ लाख की संपत्ति चोरी

पीरबहोर थाना क्षेत्र के बीएम दास रोड में मंगलवार को दिन में ही चोर नारायण प्लाजा में स्थित फ्लैट के छह ताले तोड़ महज 15 मिनट में आठ लाख की संपत्ति चुरा फरार हो गए। दंपती शापिग करने बाजार गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 01:57 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 01:57 AM (IST)
बीएम दास रोड में फ्लैट से आठ लाख की संपत्ति चोरी
बीएम दास रोड में फ्लैट से आठ लाख की संपत्ति चोरी

पटना। पीरबहोर थाना क्षेत्र के बीएम दास रोड में मंगलवार को दिन में ही चोर नारायण प्लाजा में स्थित फ्लैट के छह ताले तोड़ महज 15 मिनट में आठ लाख की संपत्ति चुरा फरार हो गए। दंपती शापिग करने बाजार गया था। शाम में लौटा तो देखा कि ताला टूटा है और कमरे से कीमती जेवर सहित कैश गायब हैं। पीड़ित ने पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

सुमन व उनके पति सोनू नारायण प्लाजा की तीसरी मंजिल पर किराए पर रहते हैं। दोनों दोपहर करीब डेढ़ बजे शापिग करने गए थे। शाम चार बजे वह लौटे तो देखा कि फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ है और ताला फर्श पर पड़ा है। कमरे के सभी ताले टूटे थे और घर में सामान बिखरा पड़ा था। शातिर आलमारी का लाकर भी तोड़ दिए थे, जिसमें से सोने की अंगूठी, सोने की चेन सहित अन्य गहने गायब थे। इनकी कीमती करीब आठ लाख बताई जा रही है। आलमारी से नौ हजार रुपये भी गायब थे। छानबीन और सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो संदिग्ध सीढ़ी के रास्ते ऊपर तक आए हैं। दोनों करीब 15 मिनट बाद उसी रास्ते वापस आते दिखे। पुलिस की मानें तो दोनों मास्क लगाए थे। दोनों संदिग्ध से पहले गार्ड भी सीढ़ी पर गया था। पुलिस गार्ड से भी पूछताछ करेगी।

-दोपहर में शापिग करने गया था दंपती, शाम में लौटे तो टूटे मिले सभी कमरे के ताले, छानबीन में जुटी पुलिस

-----------

-1:30 बजे दोपहर में शापिग करने गए थे, शाम चार बजे लौटे घर पर

-6 ताले तोड़ महज 15 मिनट में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

-2 संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में सीढ़ी के रास्ते ऊपर आते दिखे हैं

chat bot
आपका साथी