झारखंड चुनाव का पांचवां चरण बाकी है, एडवांस में तेजस्‍वी ने दी हेमंत सोरेन को बधाई

झारखंड विधान सभा चुनाव का अंतिम चरण 20 दिसंबर को हैं। शुक्रवार को कुल 81 में से बची 16 सीटों पर वोटिंग होगी। लेकिन इसके पहले ही तेजस्‍वी ने हेमंत सोरेन को अग्रिम बधाई दी है।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 06:48 PM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 10:28 PM (IST)
झारखंड चुनाव का पांचवां चरण बाकी है, एडवांस में तेजस्‍वी ने दी हेमंत सोरेन को बधाई
झारखंड चुनाव का पांचवां चरण बाकी है, एडवांस में तेजस्‍वी ने दी हेमंत सोरेन को बधाई

पटना, जेएनएन। झारखंड विधान सभा चुनाव का पांचवां व अंतिम चरण 20 दिसंबर को हैं। अंतिम चरण में शुक्रवार को कुल 81 में से बची 16 सीटों पर वोटिंग होगी। भले ही विधान सभा का चुनाव झारखंड में है, लेकिन बिहार में काफी उत्‍साह देखा जा रहा है। खासकर राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता इसे लेकर काफी ऊर्जावान हैं। उन्‍हें इस चुनाव से काफी उम्‍मीदें हैं। इतना ही नहीं, इसे लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने झारखंड के नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को अग्रिम बधाई दी है। तेजस्‍वी ने ट्वीट किया है। 

दरअसल, राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) को झारखंड विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ी उम्‍मीद है। राजद के लिए इस चुनाव में गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है। राजद का वर्तमान में झारखंड में कोई भी विधायक नहीं है, जबकि पाने के लिए बहुत कुछ है। राजद इस बार महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहा है। ऐसे में पार्टी काे एक भी सीट मिलती है तो यह बड़ी उपलब्धि है आैर इसका सारा श्रेय तेजस्‍वी को जाएगा।

दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता हैं और वे रांची में ही अपना इलाज करा रहे हैं। वे रिम्‍स में एडमिट हैं। उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र तेजस्‍वी यादव प्रचार का मोर्चा संभाले हुए हैं। वे अपने प्रत्‍याशियों समेत सहयोगी दलों के उम्‍मीदवारों के लिए भी प्रचार कर रहे हैं।

बता दें कि झारखंड महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा कांग्रेस और राजद शामिल हैं। कोटे के तहत राजद को सात सीटें मिली हैं। राजद के कोटे में देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, बरकट्ठा, छतरपुर और हुसैनाबाद की सीटें आई हैं। अब तक चार चरणों के चुनाव में राजद कोटे की सभी सीटों पर वोटिंग हो गई है। अंतिम चरण 20 दिसंबर को है। इसके ठीक पहले तेजस्‍वी ने हेमंत सोरेन को जीत की अग्रिम बधाई दी है। उन्‍होंने गुरुवार के ट्वीट में लिखा है- Congratulations in advance @HemantSorenJMM !

chat bot
आपका साथी