'राहुल के जयकारों के बहाने राजद पर तेजस्वी को थोपना चाहते हैं लालू'

सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर तंज किया है। कहा कि राहुल के बहाने लालू तेजस्‍वी को राजद पर थोपना चाहते हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 08:55 PM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 09:32 PM (IST)
'राहुल के जयकारों के बहाने राजद पर तेजस्वी को थोपना चाहते हैं लालू'
'राहुल के जयकारों के बहाने राजद पर तेजस्वी को थोपना चाहते हैं लालू'

पटना [राज्य ब्यूरो]। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर तंज किया है। उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी की भजन मंडली में शामिल लालू प्रसाद भले ही सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार के बलिदान को कांग्रेस का पर्याय मान लें, इतिहास तो लोकतंत्र को कलंकित करने वाले आपातकाल और घोटालों की सीरीज चलाने वाले यूपीए के 10 वर्ष के शासनकाल को भी याद रखेगा।

उप मुख्यमंत्री ने अन्य ट्वीट में लिखा है कि राहुल की जयकारों के बहाने तैयारी तो राजद पर तेजस्वी का नेतृत्व थोपने की है। उन्होंने आगे लिखा है कि राहुल गांधी ने गुस्से में कभी अपनी सरकार के फैसले की कॉपी फाड़कर एक सिख प्रधानमंत्री का अपमान किया था।

राहुल गांधी की भजन मंडली में शामिल लालू प्रसाद भले ही सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार के बलिदान को कांग्रेस का पर्याय मान लें, इतिहास तो लोकतंत्र को कलंकित करने वाले आपातकाल और घोटालों की सीरीज चलाने वाले यूपीए के 10 साल के शासनकाल को भी याद रखेगा। राहुल की जयकारों के बहाने... pic.twitter.com/6VKQfY26Gm

— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) December 17, 2017

जिस राहुल गांधी ने गुस्से में कभी अपनी सरकार के फैसले की कापी फाड़कर एक सिख प्रधानमंत्री का अपमान किया था और कभी यूपी की सभा के मंच पर सपा का घोषणापत्र फाड़ा था, उनकी ही पार्टी के संगठित गुस्से की आग में दिल्ली सहित कई शहरों में सिखों का कत्ल-ए-आम हुआ था। वे किस मुंह से प्यार... pic.twitter.com/bMG5Myt1Kv

— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) December 17, 2017

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की शानदार विजय के संकेत देश को विकास के रास्ते पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के अटूट भरोसे की पुष्टि करते हैं। दोनों सीमावर्ती राज्यों के चुनाव परिणाम हमारे अनुमान से कहीं बेहतर होंगे। pic.twitter.com/xSRIuHWd3I— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) December 17, 2017

कभी यूपी की सभा के मंच पर सपा का घोषणापत्र फाड़ा था। उनकी ही पार्टी के संगठित गुस्से की आग में दिल्ली सहित कई शहरों में सिखों का कत्ल-ए-आम हुआ था। वे किस मुंह से प्यार की भाषा सिखायेंगे? लालू प्रसाद भूल गए कि राहुल के पिता के राज में ही भागलपुर का दंगा हुआ था।

मोदी ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की शानदार विजय के संकेत देश को विकास के रास्ते पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के अटूट भरोसे की पुष्टि करते हैं। दोनों सीमावर्ती राज्यों के चुनाव परिणाम हमारे अनुमान से कहीं बेहतर होंगे। 

chat bot
आपका साथी