छेड़खानी की शिकार लड़की पहुंची थाने, दारोगा बोला- घर जा SSP ने दी सजा

सरेराह मनचलों ने छेड़खानी विरोध करने पर छात्रा का बाल पकड़कर 50 मीटर तक घसीटा। दारोगा ने पीड़िता का एफआइआर दर्ज करने से इंकार किया।एसएसपी ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 20 Jan 2017 10:36 AM (IST) Updated:Fri, 20 Jan 2017 10:55 PM (IST)
छेड़खानी की शिकार लड़की पहुंची थाने, दारोगा बोला- घर जा SSP ने दी सजा
छेड़खानी की शिकार लड़की पहुंची थाने, दारोगा बोला- घर जा SSP ने दी सजा

पटना [जेएनएन]। शाम में पटना के बीच चौराहे पर बाइक सवार दो मनचलों ने घर जा रही बहनों से छेड़खानी की और छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़की का बाल पकड़कर पचास मीटर तक घसीटते चले गए। रोड पर आने-जाने वाले कुछ समझ पाते तबतक अपराधी फरार हो गए।

इस मामले का एफआइआर कराने जब घायल लड़कियां बुद्धा कॉलोनी पुलिस स्टेशन पहुंची तो वहां तैनात दारोगा आरके बर्मन ने लड़कियों का मजाक उड़ाया और कहा कि इस मामले की क्या एफआइआर करोगी? बेवजह मां-बाप की बदनामी होगी, घर जाओ। इस तरह उन्होंने एफआइआर दर्ज करने से मना कर दिया।

इस मामले की तहकीकात करने के बाद एसएसपी पटना मनु महाराज ने दारोगा एके बर्मन को सस्पेंड कर दिया और बारह घंटे के भीतर आरोपियों की बाइक का नम्बर पता कर उन दोनों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में और भी जो पुलिसवाले आरोपी पाए जाएंगे उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।

क्या था मामला

राजधानी के पॉश इलाके बोरिंग रोड चौराहे पर गुरुवार की शाम बाइक सवार दो लफंगों ने दो लड़कियों से छोड़खानी की। विरोध करने पर उन्होंने एक लड़की का बाल पकड़कर सरेआम सड़क पर 50 मीटर तक घसीटते चले गए।

विडंबना यह है कि चौराहे पर ही पुलिस सहायता केंद्र 'मे आइ हेल्प यू' बना है, जहां करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी मौजूद थे। लेकिन घटना के वक्त सभी मूकदर्शक बने रहे। इतना ही नहीं, जब छात्राओं ने उनसे शिकायत की तो जवाब मिला - थाने जाओ।

छात्रा का आरोप है कि वह डरी-सहमी जब बुद्धा कॉलोनी थाने पर पहुंची तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया। साथ ही बदनामी होने की धमकी दी।

वहीं इस मामले पर थानाध्यक्ष मनोज मोहन ने थाना पुलिस पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि दोनों बहनें थाने पर आई थीं। घटना की जानकारी मिलने पर उनके साथ दारोगा को भेजा जा रहा था, लेकिन तब तक उनके हॉस्टल की वार्डन आ गईं और दोनों को साथ लेकर चली गईं।

लखीसराय जिले की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा बोरिंग रोड के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। उसकी बड़ी बहन पंजाब में मेडिकल की छात्रा है। वह छुट्टियों पर घर आई हुई थी। शुक्रवार को उसे पंजाब जाना है, इसलिए वह छोटी बहन के हॉस्टल में ही रुक गई थी।

यह भी पढ़ें: पांच साल की मासूम बच्ची को उठाकर खेत में ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म

गुरुवार को दोनों बहनें किताब खरीदकर गांधी मैदान से बोरिंग रोड चौराहे पर पहुंची। शाम सवा छह बजे जैसे ही दोनों ऑटो से उतरीं तो बाइक सवार दो मनचलों ने मेडिकल की छात्रा से बदतमीजी शुरू कर दी। इस पर छोटी बहन से विरोध किया तो उन्होंने उसके बाल पकड़ लिए और बाइक से घसीटने लगे।

बाइक सवार अपराधियों ने लगभग 50 मीटर दूर जाकर छात्रा को छोड़ा। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन सभी तमाशबीन बने रहे।

यह भी पढ़ें: रेप का आरोपी बिहार के माल्या के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

कहा था, एसएसपी मनु महाराज ने

घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज देखे जाएंगे। छात्रा को डरने की आवश्यकता नहीं है। दोषी पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- मनु महाराज, एसएसपी।

chat bot
आपका साथी