श्रीगुरु अर्जुन देव जी का मनाया गया शहीदी पर्व

सिख पंथ के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का 409वां शहीदी पर्व शुक्रवार को विश्व के दूसरे बड़े तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के बाद विश्व शांति के लिए जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने अरदास किया।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 22 May 2015 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2015 10:18 PM (IST)
श्रीगुरु अर्जुन देव जी का मनाया गया शहीदी पर्व

पटना। सिख पंथ के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का 409वां शहीदी पर्व शुक्रवार को विश्व के दूसरे बड़े तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के बाद विश्व शांति के लिए जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने अरदास किया। इस मौके पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने कथा वाचक ज्ञानी दलजीत सिंह से गुरु महाराज के पावन शहीदी की कथा सुनी। श्रद्धालुओं के बीच ठंडे मीठे जल का 'छबील' प्रसाद वितरित किया गया।

शहीदी पर्व को लेकर तख्त साहिब में चहल-पहल रही। रागी जत्था भाई नविंदर सिंह, विक्रम सिंह, हरभजन सिंह, जोगिंदर सिंह के कीर्तन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए। श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब, गुरु गोविंद सिंह मध्य विद्यालय परिसर, संत बाबा हरबंश सिंह दिल्ली वाले डेरा परिसर के अलावा गायघाट गुरुद्वारा, गुरुद्वारा हांडी साहिब, गुरु का बाग समेत अन्य इलाकों में शिविर लगा लोगों को छबील पिलाया गया। जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह की देखरेख में अमृत संचार कराया गया। पंच प्यारों ने अभिलाषी लोगों को अमृतपान करा कर जीवन सफल करने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के अधीक्षक अवतार सिंह, कनीय उपाध्यक्ष बीबी कमलजीत कौर, महासचिव सरदार सरजिंदर सिंह, सचिव सरदार महिन्द्र सिंह छाबड़ा व संगत थे।

जगह-जगह शिविर लगा भक्तों की सेवा की

शहीदी पर्व के अवसर पर रामबाग वस्त्र व्यवसायी संघ द्वारा रामबाग के समीप महासचिव अनंत अरोड़ा के नेतृत्व में शिविर लगा लोगों के बीच छबील वितरित किया गया। इसमें अध्यक्ष रमण केडिया, गुरमीत सिंह, निशांत सर्राफ, गोविंद कानोडिया, शैली सिंह, दीपक मदानी, पवन जगनानी, प्रवीण चौधरी समेत अन्य सक्रिय रहे। दूसरी ओर ऑल इंडिया तंजीम-ए-इंसाफ की ओर से हरिमंदिर गली में लगे शिविर में गजनफ्फर नवाब, त्रिलोक सिंह निषाद, मो. अली, शेर सिंह, अमरजीत सिंह आदि ने छबील पिलाया। वहीं गुरुवाणी प्रचार सेवा केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. लाल मोहर उपाध्याय द्वारा रचित सुखमनी साहिब संदेश का विमोचन किया गया। मौके पर सरदार गुरुदयाल सिंह, डॉ. प्रेम शंकर शर्मा समेत अन्य थे।

chat bot
आपका साथी