बिहार में फिर बड़ी वारदात: पटना में JDU नेता के बेटे को सरेआम मार दी गोली, मौत

बिहार के नालंदा जिले में जेडीयू प्रखंड अध्‍यक्ष का चुनाव था। इसमें पिता निर्विरोध चुने गए। लेकिन खुशी का यह माहौल पटना में बेटे की हत्‍या से मातमी बन गया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 10:30 PM (IST)
बिहार में फिर बड़ी वारदात: पटना में JDU नेता के बेटे को सरेआम मार दी गोली, मौत
बिहार में फिर बड़ी वारदात: पटना में JDU नेता के बेटे को सरेआम मार दी गोली, मौत

नालंदा [जेएनएन]। एक तरफ पिता नालंदा में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रखंड अध्‍यक्ष चुने गए तो दूसरी तरफ बेटे की पटना में गोली मारकर (Shot Dead) कर दी गई। देर रात हुई इस घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन बिहार में फिर सरेआम हत्‍या की इस बड़ी वारदात ने कानून व्‍यवस्‍था (Law and Order) पर सवाल लगा दिया है। हालांकि, पटना के सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के रहुई प्रखंड में शनिवार को जेडीयू के प्रखंड अध्‍यक्ष का चुनाव हुआ। इसमें विनोद मुखिया निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गए। इससे उनके समर्थक व परिजन उत्‍साहित थे। लेकिन इसी बीच वो मनहूस खबर मिली, जिसकी उन्‍हें उम्‍मीद नहीं थी। विनोद मुखिया के पुत्र सौरभ कुमार की देर रात पटना के कांटी फैक्ट्री मोड़ पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर आने पर परिवार में कोहराम मच गया।
सौरभ पटना में रहकर पढ़ाई करता था। वह चार दोस्तों के साथ हॉस्टल में रहता था। घटनास्थल से उसके अंगूठे में फंसी पिस्टल बरामद हुई है। मामला किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग का भी बताया जा रहा है।
 

chat bot
आपका साथी