शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने तेजस्‍वी को कहा- विजयी भवः, लालू के लाल को लगाया राजतिलक

भाजपा के शत्रु (शत्रुघ्‍न सिन्‍हा) ने पार्टी लाइन के बाहर जाकर लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव को विजय का आशीर्वाद दिया है। क्‍या है मामला, जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 08:55 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 10:02 AM (IST)
शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने तेजस्‍वी को कहा- विजयी भवः, लालू के लाल को लगाया राजतिलक
शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने तेजस्‍वी को कहा- विजयी भवः, लालू के लाल को लगाया राजतिलक

पटना [जेएनएन]। दुर्गा पूजा के भक्तिमय माहौल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद व सिने अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने फिर पार्टी लाइन तोड़ दी। पटना के डाक बंगला क्रॉसिंग स्थित पूजा पंडाल में शत्रुघ्न सिन्‍हा ने लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को विजयी भवः का आशीर्वाद देकर माहौल गरमा दिया। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के इस आशीर्वाद को आगामी चुनाव से जाेड़कर देखा जा रहा है।

विदित हो कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा भाजपा सांसद होकर भी भाजपा की आलोचना करते रहे हैं। उन्‍होंने समय-समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी की नीतियों की भी आलोचना की है। कई अवसरों पर पार्टी उनके बयानों से असहज होती रही है।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कही ये बात

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा कि तेजस्वी बिहार को नई ऊंचाइयों ई पर ले जाएंगे। तेजस्वी में क्षमता है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा कि उनकी शुभकामनाएं तेजस्‍वी के साथ हैं। तेजस्‍वी का राजतिलक करने की बाबत शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने सफाई दी कि उन्‍होंने यह काम भावनात्मक तौर पर किया। कहा कि तेजस्वी ऐसा काम करें जिससे बिहार का नाम रोशन हो। तेजस्वी बोले-बड़ों का प्यार मिला, अब और क्या चाहिए

तेजस्‍वी ने दी प्रतिक्रिया, बताया अभिभावक

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बड़ों का प्यार और आशीर्वाद है। इससे ज्यादा और क्या चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा को अभिभावक बताते हुए तेजस्‍वी ने कहा कि वे उनके परिवार के बुरे दिनों में साथ खड़े रहे हैं।

chat bot
आपका साथी