बिहार का एक आैर लाडला पहुंचा बॉलीवुड, संजय दत्‍त के साथ काम करेंगे पटना के शम्‍मी

बिहार में कलाकारों की कमी नहीं है। समय-समय पर पॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक यहां के लड़के-लड़की किस्‍मत आजमा रहे हैं। अब इस लिस्‍ट में पटना के शम्‍मी सिंह राजपूत का नाम भी जुड़ गया।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 10:20 PM (IST)
बिहार का एक आैर लाडला पहुंचा बॉलीवुड, संजय दत्‍त के साथ काम करेंगे पटना के शम्‍मी
बिहार का एक आैर लाडला पहुंचा बॉलीवुड, संजय दत्‍त के साथ काम करेंगे पटना के शम्‍मी

पटना [अंकिता भारद्वाज]। बिहार में कलाकारों की कमी नहीं है। समय-समय पर पॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक यहां के लड़के-लड़की किस्‍मत आजमा रहे हैं। बिहार के फिल्‍मी सितारों में अब एक नाम और जुट गया है। वह नाम है शम्‍मी सिंह राजपूत। मॉडलिंग से अपना कॅरियर बनाने वाले शम्‍मी के पिता पुलिस विभाग में तैनात हैं। शम्‍मी खुद इंजीनियरिंग पासआउट भी हैं। वे जल्‍द ही मुन्‍ना भाई फेम सिने स्‍टार संजय दत्‍त के साथ नजर आएंगे। शम्‍मी का पटना में अपना घर है। 

पटना के गर्दनीबाग के निवासी शम्‍मी सिंह राजपूत को संजय दत्‍त के साथ काम करने का ऑफर मिला तो वे इनकार नहीं कर सके। शम्‍मी को इसमें संजय दत्‍त के भाई का रोल मिला है। हालांकि फिल्‍म के नाम के बारे में अभी किसी को जानकारी नहीं दी गई है। अगले साल जनवरी से इस फिल्‍म की शूटिंग का मुहूर्त रखा गया है। इसके बाद नाम की जानकारी दी जाएगी।    

बिहार का लाडला शम्मी सिंह राजपूत का यह फिल्‍मी सफर मॉडलिंग जगत होते हुए शुरू हो रहा है। वे कई मॉडलिंग प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनकर विजेता का खिताब भी जीत चुके हैं। वर्ष 2018 में शम्‍मी मिस्टर ईस्ट इंडिया व एग्जोटिक वर्ल्ड मिस्टर इंडिया के खिताब पर कब्‍जा जमाया था। इसके साथ वे और भी कई बड़ी प्रतियोगिता को अपने नाम कर चुके हैं।

शम्मी की स्‍कूलिंग पटना सेंट्रल स्कूल से हुई है। वहीं स्नातक की पढ़ाई एएन कॉलेज से की है। इसके बाद उन्‍होंने 2017 में दिल्ली से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। शम्मी के पिताजी राम कुमार सिंह पुलिस विभाग में हैं। फिलहाल उनकी तैनाती भागलपुर में है। शम्मी बताते हैं कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद हमने मॉडलिंग में अपना कॅरियर शुरू कर दिया था। वे बताते हैं कि हमारे कॅरियर बनाने में घर-परिवार का पूरा साथ मिला। मां-पिता का तो फुल सपोर्ट मिलते रहा है और अभी भी मिल रहा है। उन्‍होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू हो जाएगी। इस फिल्‍म को लेकर मैं काफी एक्‍साइटेड हूं। 

chat bot
आपका साथी