पटना पर बादलों की छाया से बढ़ी ठंड, संक्रांति के बाद पारा बढ़ने के आसार

तीन दिन की राहत के बाद पटना में रविवार को फिर से ठंड बढ़ गई है। दोपहर में बदरी छाने से लोग कनकनी महसूस कर रहे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 03:24 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 03:24 PM (IST)
पटना पर बादलों की छाया से बढ़ी ठंड, संक्रांति के बाद पारा बढ़ने के आसार
पटना पर बादलों की छाया से बढ़ी ठंड, संक्रांति के बाद पारा बढ़ने के आसार

पटना, जेएनएन। पटना में रविवार को सुबह धूप के बाद दोपहर में बदरी छा गई। बादलों की छाया से पटना में ठंड बढ़ गई है। हवा नहीं चल रही है पर लोग कनकनी महसूस कर रह हैं। इस बीच रविवार को राजधानी का टेम्प्रेचर 7.6 पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम में ये आंकड़ा 24.4 पर है। इसी तरह गया का तापमान 6.7 पर है। वहीं 23.6 अधिकतम पर बना है। मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित पूरे प्रदेश में मकर संक्रांति (14 जनवरी) के बाद तापमान में वृद्धि की संभावना है।

वहीं, शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री और अधिकतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा में नमी की मात्र 92 फीसद रहने के कारण कनकनी का अहसास किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 जनवरी तक मौसम यथावत रहेगा। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक कमी के आसार है। 15 जनवरी से तापमान सामान्य होने की उम्मीद है। आकाश साफ रहने के कारण धूप में गर्माहट महसूस की जाएगी।

chat bot
आपका साथी