आज से सुरक्षा बलों के कब्जे में होंगी गांधी मैदान के आसपास की इमारतें

गांधी मैदान में तीन मार्च को आयोजित एनडीए की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 11:56 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 11:56 PM (IST)
आज से सुरक्षा बलों के कब्जे में होंगी गांधी मैदान के आसपास की इमारतें
आज से सुरक्षा बलों के कब्जे में होंगी गांधी मैदान के आसपास की इमारतें

पटना। गांधी मैदान में तीन मार्च को आयोजित एनडीए की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चाक-चौबंद व्यवस्था करने में जुट गई हैं। लिहाजा गांधी मैदान के आसपास की सरकारी, गैर सरकारी इमारतों को शनिवार को सुरक्षा बल अपने कब्जे में ले लेंगे और रैली की समाप्ति तक वहां पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। वहीं शनिवार को एनएसजी गांधी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था अपने कब्जे में ले लेगी। इसके पहले शुक्रवार को पुलिस टीम ने गांधी मैदान के आसपास स्थित भवनों का निरीक्षण किया। वहां पर रहने वाले लोगों की जांच कर उनके बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम दिन भर इन इलाकों के सरकारी, गैर सरकारी, आवासीय, व्यवसायिक भवनों की जांच करने में लगी रही। वहां ठहरने, रहने और काम करने वालों के बारे में जानकारी हासिल की। उन मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। पुलिस संत जेवियर स्कूल में भी पहुंची और वहां काम करने वाले शिक्षक और गैर शिक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। रेडक्रॉस भवन, ज्ञान भवन, गांधी संग्रहालय, एसबीआइ सहित अन्य जगहों पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।

वहीं गांधी मैदान के आसपास सहित शहर के विभिन्न थानों में स्थित होटल, लॉज, गेस्ट हाउस की जांच डॉग व बम स्क्वाड द्वारा की जा रही है। वहां ठहरने वाले लोगों का ग्राहक रजिस्टर से मिलान कर उनके नाम-पते की पड़ताल पुलिस कर रही है। वहां रखे सामान की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर पुलिस उनके बारे में जानकारी ले रही है।

chat bot
आपका साथी