अपहृत बालक की तलाश जारी, खोजी कुत्‍तों की भी मदद ले रही पुलिस

पटना स्थित मनेर के ब्रह्मचारी से नाइक कुमार के चार वर्षीय पुत्र बंटी का कल शाम अपहरण कर लिया गया। आज सुबह उसके घर फोन कर 10 लाख रुपये फिरौती मांगी गई। देर शाम तक बच्‍चे की तलाश जारी थी। इसमें पुलिस खाेजी कुत्‍तों की भी मदद ले रही है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2015 09:25 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2015 05:46 PM (IST)
अपहृत बालक की तलाश जारी, खोजी कुत्‍तों की भी मदद ले रही पुलिस

पटना। मनेर के ब्रह्मचारी से नाइक कुमार के चार वर्षीय पुत्र बंटी का कल शाम अपहरण कर लिया गया। आज सुबह उसके घर फोन कर 10 लाख रुपये फिरौती मांगी गई। देर शाम तक बच्चे की तलाश जारी थी। इसमें पुलिस खाेजी कुत्तों की भी मदद ले रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, अपहर्ताओं ने अपहृत के परिजनों को फिरौती की रकम लेकर पटना कें लेकर हनुमान नगर आने को कहा है। घटना से स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिख रहा है। लोग कभी भी सड़क पर उतर सकते हैं।

पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस ने गांव के घरों व जंगलो को तलाशी ली है। सिटी एसपी राजीव मिश्र खुद अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सिटी एसपी ने बालक को बरामद करने का आश्वासन देकर लोगों को सड़कों पर उतरने से रोक दिया है। अभी तक अपहृत बालक पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी