रिजल्ट घोटाला : दो दिन की रिमांड पर बच्चा, लालकेश्वर की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस

रिजल्ट घोटाले के मुख्य आरोपी बच्चा राय को पुलिस ने दो दिनों के रिमांड पर लिया है और फरार चल रहे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर की संपत्ति का कुर्की जब्ती का तैयारी की जा रही है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 18 Jun 2016 08:50 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jun 2016 05:35 PM (IST)
रिजल्ट घोटाला : दो दिन की रिमांड पर बच्चा, लालकेश्वर की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस

पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार बोर्ड के रिजल्ट घोटाले में अब पुलिस बच्चा राय से सच उगलवाने में जुट गई है। विशुन रॉय कॉलेज टॉपर बनाने की फैक्ट्री बन गई थी। इस घोटाले में कौन लोग प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे, यह बच्चा के मुंह से जानने के लिए पुलिस ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया है।

उधर, बिहार बोर्ड के फरार अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद व उनकी पत्नी ऊषा सिन्हा की संपत्ति की कुर्की जब्ती के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।

बच्चा से सच उगलवाने की होगी कोशिश

पिछले एक हफ्ते में बच्चा राय के खिलाफ पुलिस ने पटना और वैशाली से सबूत जुटाए हैं। गिरफ्तारियां हुई हैं। उनके आधार पर बच्चा से सच जानने की कोशिश होगी। उससे जानकारी मिलने पर छापेमारी तेज होने की उम्मीद है।

उधर, एसआइटी ने शुक्रवार को अदालत से इस मामला में फरार चल रहे लालकेश्वर प्रसाद और ऊषा सिन्हा के घर पर इश्तेहार चस्पा करने की अनुमति मांगी।

पढ़ेंः RJD ने दी तोगड़िया का कार्यक्रम रोकने की धमकी, BJP बोली- हिम्मत है तो रोक लो

बीमारी का बहाना नहीं कर सकेगा बच्चा

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) ने शुक्रवार को बच्चा राय को अपनी रिमांड में लिया। वह रविवार दोपहर तक पुलिस के पास रहेगा। एसआइटी ने साक्ष्यों के आधार पर अपनी प्रश्नावली तैयार की है। पूछताछ में बच्चा राय अपनी तबियत खराब होने का कोई बहाना न बनाए, इसके लिए एसआइटी ने अपनी टीम में डॉक्टर को भी शामिल किया है।

बच्चा राय के ठिकानों पर अबतक चार बार एसआइटी की छापेमारी हो चुकी है। संबंधित साक्ष्यों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ होगी। एसआइटी सूत्रों के अनुसार हर सवाल के लिए पुलिस के पास साक्ष्य हैं। मुकरने पर बच्चा को घेरा जाएगा।

पढ़ेंः बिहार में योग पर घमासान, नीतीश बोले-सरकारी आयोजन नहीं, राजद ने कहा-न हो सियासत

मुहर और हस्ताक्षर वाले एडमिट कार्ड जैसे साक्ष्य फंसाएंगे

विशुन राय कॉलेज में हुई छापेमारी में इंटर की परीक्षा से संबंधित कई एडमिट कार्ड एसआइटी के हाथ लगे हैं। इनपर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष के हस्ताक्षर और मुहर हैं, लेकिन खाली हैं। ऐसे और भी सबूत हैं। एसआइटी फरार चल रहे लालकेश्वर प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी ऊषा सिन्हा के बारे में भी जानकारी हासिल करेगी।

लालकेश्वर के खिलाफ कुर्की की तैयारी

एसआइटी ने बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद और उषा सिन्हा की चल व अचल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। उनके घर इश्तेहार चिपकाने की अनुमति मांगी गई है। पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह और उसकी पत्नी ऊषा सिन्हा के आत्मसमर्पण की चर्चा थी। लेकिन शुक्रवार तक उनका पता नहीं चला है।

chat bot
आपका साथी