पुलिस कॉलोनी में लगा पंप, कच्चा नाला बना निकाला जा रहा पानी

राजधानी के कुछ इलाकों में अभी भी जलजमाव समस्या बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:11 PM (IST)
पुलिस कॉलोनी में लगा पंप, कच्चा  नाला बना निकाला जा रहा पानी
पुलिस कॉलोनी में लगा पंप, कच्चा नाला बना निकाला जा रहा पानी

जागरण संवाददाता, पटना : राजधानी के कुछ इलाकों में अभी भी जलजमाव समस्या बना हुआ है। पुलिस कॉलोनी इलाका शुक्रवार को भी बारिश के पानी में डूबा रहा। कई घरों में पानी घुस गया है। नगर निगम और बुडको की टीम पानी निकासी में जुट गई है। निगम की ओर से कच्चा नाला कटवाया गया है। बेउर संप की तरफ पानी निकालने का प्रयास हो रहा है। कई और प्रयास जारी हैं। 82 एचपी की मोटर देर शाम तक चालू हो जाएगी। कम क्षमता की एक और मोटर लगाई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पास से पुलिस कॉलोनी में बाहरी पानी आ रहा है। विधायक संजीव चौरसिया ने नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी से बात कर इस पानी को रोकने में खर्च होने वाली राशि अपने फंड से देने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सीवरेज निर्माण में संप हाउस के अगले हिस्से की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दिया है।

पाटिलपुत्र अंचल के इंद्रपुरी इलाके की सड़कों पर जलजमाव है। रोड संख्या 4 और 6 से पानी लंबे समय से नहीं निकल पा रहा है। रोड छह में नाला निर्माण नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इंद्रपुरी रोड संख्या 10 में बोरिग लगाई गई है। इंद्रपुरी के लोग जलजमाव से परेशान हैं। पाटिलपुत्र कॉलोनी से पानी निकल गया है। हालांकि बारिश होते ही जलजमाव की समस्या हो जाती है। राजवंशी नगर में रुक-रुककर बारिश होने से पानी की निकासी हो जा रही है। जो इलाके ज्यादा नीचे हैं वहां से जलनिकासी में देर हो रही है। हालांकि वहां पम्प लगाकर पानी निकाला जा रहा है।

chat bot
आपका साथी