बिहार पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर : युवक का गुप्तांग जलाया, दिए करंट के झटके

बिहार पुलिस ने एक कैदी युवक को सका जुर्म कबूल करवाने के लिए इस बेरहमी से प्रताड़ित किया है कि वह अस्पताल ही पहुंच गया है। पुलिस ने थर्ड डिग्री टॉर्चर किया।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 01:11 PM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 11:15 PM (IST)
बिहार पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर : युवक का गुप्तांग जलाया, दिए करंट के झटके

पटना [वेब डेस्क]। बिहार पुलिस का बर्बर चेहरा एक बार फिर सामने आया है। बिहार पुलिस जुर्म कबूल करवाने के लिए किस कदर किसी पर जुल्म ढा सकती है। इसका ताजा उदाहरण सीतामढ़ी में देखने को मिला है।

एक पुल निर्माण कंपनी से रंगदारी मांगने के आरोप मे सीतामढ़ी के मेजरगंज से पुलिस ने गुड्डू सिंह युवक को 22 अगस्त को गिरफ्तार किया था।बताया जा रहा है कि गुड्डू सिंह को पुलिस ने उसका जुर्म कबूल करवाने के लिए इस बेरहमी से प्रताड़ित किया है कि वह अस्पताल ही पहुंच गया है।

पढ़ेंः प्रभु की रेल में यात्रियों को परोसा सड़ा समोसा, शिकायत लाई रंग

गुप्तांग पर डाली गर्म चाय

जानकारी के मुताबिक, गुड्डू सिंह नामक युवक को 22 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उसपर पुल निर्माण कंपनी से रंगदारी मांगने का आरोप था। पीड़ित कैदी के मुताबिक पुलिस ने जुर्म कबूल करवाने के लिए बहुत प्रताड़ित किया।

पुलिस ने युवक को इतना पीटा कि उसका जबड़ा टूट गया। कैदी के अनुसार, पुलिस ने उसे करंट के झटके भी दिए। इतना ही नहीं पुलिस ने उसके गुप्तांग पर गर्म चाय डाल दिया और इतना सब करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

पढ़ेंः नीचे दहाड़ता रहा बाघ, दहशत में पेड़ पर ही कटी लोगों की पूरी रात

हथकड़ी लगाकर किया जा रहा इलाज

जेल प्रशासन ने बंदी की स्थिति बेहद खराब होते देख उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। गंभीर रुप से घायल कैदी को सुरक्षाकर्मी हथकड़ी लगाए हुए है और इसी हालत में उसका इलाज किया जा रहा है।

मौन हैं अधिकारी

फिलहाल, इस मामले में पुलिस के कोई भी वरीय अधिकारी कमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

chat bot
आपका साथी