Patna Lockdown Update ड्यूटी पर जा रहे सफाईकर्मी को पुलिस ने एक बार फिर जमकर पीटा

पटना में लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर सफाई कर्मी के साथ मारपीट हुई है। ड्यूटी पर जाने के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने एक सफाई कर्मचारी को पीट दिया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 12:53 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 12:53 PM (IST)
Patna Lockdown Update ड्यूटी पर जा रहे सफाईकर्मी को पुलिस ने एक बार फिर जमकर पीटा
Patna Lockdown Update ड्यूटी पर जा रहे सफाईकर्मी को पुलिस ने एक बार फिर जमकर पीटा

पटना, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए शहर में लॉकडाउन जारी है। जरूरी कार्य पर ही लोग घर से निकल रहे हैं। इस दौरान पुलिस भी मुस्तैद है। इधर पटना की सफाई करने में जुटे सफाईकर्मियों को पुलिस के गुस्से का सामना करना पड़ा रहा है। शुक्रवार को दूसरी बार निगम कर्मी से मार पीट की गई है। 

ड्यटी पर जाने से किया मना, फिर पीटा

बताया जाता है कि नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल के एक सफाईकर्मी को पुलिस ने पीटा है। ये राजधानी में दूसरी घटना सफाई कर्मी के साथ हुई। बताया जाता है कि सफाई कर्मी सुबह ड्यूटी पर जा रहा था कि पुलिसकर्मी ने उसे रोक दिया। वे कहने लगा कि उसकी ड्यूटी लगी है, पर पुलिसकर्मी नहीं माना। छोटी से बात में तैश में आकर उसने ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मी को पीट दिया। उसे इतना मारा कि पैर में लाठी के दाग बन गए। 

मंगलवार को भी सफाई कर्मचारी के साथ हुई थी मारपीट

बताते चलें कि गौरीचक थाने के पास मंगलवार को मौजूद जवानों ने ड्यूटी करने जा रहे निगमकर्मी अजित कुमार का सिर फोड़ दिया था। वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से बाइक से निकले था। मारपीट की घटना के बाद शिकायत करने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जांच करा दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। गौरीचक थानांतर्गत कंसारी शेखपुरा गांव निवासी अजित कुमार पटना निगम में सफाईकर्मी है। मंगलवार की शाम चार बजे से उसकी ड्यूटी पाटलिपुत्र के वार्ड संख्या 24 में थी।

chat bot
आपका साथी