युवती की मौत पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया हमला, डीएसपी घायल

पटना में जमीन विवाद में एक और मौत हो गई है। घटना राजधानी के बेउर इलाके की है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 12:16 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 03:10 PM (IST)
युवती की मौत पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया हमला, डीएसपी घायल
युवती की मौत पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया हमला, डीएसपी घायल

पटना, जेएनएन। जमीन विवाद में हुई मौत के बाद परिजनों को समझाने गई पुलिस पर बेउर में लोगों ने हमला कर दिया। घटना में डीएपी संजय कुमार पांडेय के चेहरे पर चोट आई है। शनिवार की सुबह बेउर थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती एक युवती की मौत हो गई। जबकि उसकी चाची की स्थित गंभीर बनी हुई है। युवती और उसकी चाची को शुक्रवार की रात दीवार उठाने से उपजे विवाद के बाद जमकर पीटा गया था।

अस्पताल में भर्ती युवती की चाची से पूछताछ करने जब पुलिस की टीम गई तो उसे भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने और पुलिस पर शिथिलता बरतने का आरोप लगा बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें डीएसपी के साथ कई लोग घायल हो गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार सरिस्ताबाद के दिनेश कुमार का 70 फीट पकड़ी गांव में कुछ लोगों से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दिनेश ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा अपनी बेटी के नाम किया था। इस पर गांव के ही कुछ लोग अपना हक जता रहे थे। शुक्रवार को डैजी कुुमारी (22) अपनी जमीन पर दीवार उठा रही थी। इसी बीच अरुण व कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया।

देखते ही देखते बात मारपीट में बदल गई। करीब बीस से पच्ची की संख्या में आए लोगों ने डैजी और उसकी चाची की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। वहीं घायल चाची और बेटी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की सुबह डैजी की मौत हो गई जबिक उसकी मां की स्थित गंभीर बनी हुई है। डैजी के बयान के आधार पर पुलिस ने अरुण व अन्य 20 लोगों पर एफआइआर दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी