Swacch Survey: पटना को स्‍वच्‍छता रैंकिंग में नंबर देने का आ गया वक्‍त, आपको भी मिल रहा है मौका

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के परिणाम की प्रतीक्षा के बीच स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 शुरू हो गया है। सर्वेक्षण पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड कर रहा है। यह 31 अगस्त तक चलेगा। यातायात सेवा पर तीन हजार नागरिकों से आफलाइन सुझाव लिए जाएंगे।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 10:49 AM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 10:49 AM (IST)
Swacch Survey: पटना को स्‍वच्‍छता रैंकिंग में नंबर देने का आ गया वक्‍त, आपको भी मिल रहा है मौका
पटना में शुरू हो गया है स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के परिणाम की प्रतीक्षा के बीच स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 शुरू हो गया है। सर्वेक्षण पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड कर रहा है। यह 31 अगस्त तक चलेगा। यातायात सेवा पर तीन हजार नागरिकों से आफलाइन सुझाव लिए जाएंगे। एक हजार आनलाइन सुझाव लिए जाने हैं। सर्वे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुरक्षित, किफायती और अधिक विश्वसनीय बनाने के संबंध में 20 सवाल पूछे जा रहे हैं। जवाब गोपनीय रखे जाएंगे। आम जन से पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर फीड बैक लेकर केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे। पहली बार इस कार्य में पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड को लगाया गया है। सर्वे के अतिरिक्त सभी कार्य पटना नगर निगम करेगा।

सर्वे के दौरान पूछा जा रहा है कि क्या आपको पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा कठिन लगती है। इसके लिए कई विकल्प दिए गए हैं। इसमें विकल्प पर निशान लगाना है। अगर यात्रा कठिन लगती है तो क्यों? सर्वे में यह भी पूछा जा रहा है कि  क्या आपको यात्रा असुविधाजनक, असुरक्षित लगती है? यात्री पास इस्तेमाल करते हैं? पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ सबसे बड़ी समस्या क्या है? किराया ज्यादा या कम लगता है? यदि सार्वजनिक परिवहन सेवा को सुविधाजनक, अरामदायक और सुरक्षित बनाया जाए तो आप इस्तेमाल करेंगे। इसी तरह के अन्य सवाल भी सामान्य यात्रियों से पूछे जाने हैं।

आप भी सर्वे में ले सकते हैं भाग

फेसबुक, ट्विटर अथवा इंस्ट्राग्राम पर सिटी ऑफ पटना सर्च कीजिए। वहां लिंक मिलेगा। 20 सवाल का जवाब देना है। हिन्दी या अंग्रेजी भाषा का विकल्प चुना जा सकता है। आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर डालना है।

शहर में घूम रही हैं तीन टीमें

आफलाइन सर्वेक्षण के लिए शहर में तीन टीम लगाई गई है। यह नागरिकों से शहर की सार्वजनिक सेवा के बारे में फीडबैक ले रही है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी हिमांशु शर्मा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरूआत हो गयी है। 31 अगस्त तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर सर्वेक्षण होगा। नागरिकों की राय केंद्र सरकार को भेज दी जाएगी। आम जनता को इस सर्वे में भाग लेना चाहिए। पटना का पब्लिक ट्रांसपोर्ट काफी बेहतर हो गया है। इसका इस्तेमाल भी करें।

chat bot
आपका साथी