सूरज से पहले उठ गया पटना, हाफ मैराथन में गीता फोगाट के साथ लगाई दौड़

पटना हाफ मैराथन में दौड़ने के लिए इतवार को राजधानावासियों का जोश देखते ही बना। सूरज से पहले उठे पटनाइट्स ने एक छोर से दूसरे छोर तक खुद तो दौड़ लगाई ही अन्य का भी हौसला बढ़ाया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 11:38 AM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 11:38 AM (IST)
सूरज से पहले उठ गया पटना, हाफ मैराथन में गीता फोगाट के साथ लगाई दौड़
सूरज से पहले उठ गया पटना, हाफ मैराथन में गीता फोगाट के साथ लगाई दौड़

पटना, जेएनएन। पटना रविवार को आराम नहीं कर रहा था। आज तो जोश और जुनून का दिन था। इतवार छुट्टी बिताने के लिए नहीं राजधानीवासियों के लिए दौड़ लगाने के लिए था। दौड़ भी ऐसी जिसके लिए लोग सूरज को जगाने सड़कों पर पहुंच गए। सुबह करीब छह बजे पटना हाफ मैराथन के अलग-अलग वर्गों की शुरुआत पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, मंत्री नंदकिशोर यादव, ललन सिंह, जिलाधिकारी कुमार रवि, एसएसपी मनु महाराज अन्य ने की।

बुजुर्गों के साथ विदेशियों ने भी लिया भाग

पटना हाफ मैराथन में दंगल गर्ल गीता फोगाट के साथ ही बुजुर्ग और विदेशी धावकों ने भी भाग लिया। इतना ही नहीं बिहार से बाहर के हजारों लोगों ने मैराथन में दौड़ लगाई। युवा पीढ़ी को स्वस्थ करने और बेहतर भविष्य का सपना दिखाने को हर कोई उत्साह में दिखा।

तीन वर्ग में आयोजित हुई मैराथन

मैराथन तीन वर्ग में आयोजित की गई। 04, 10 और 21 किलोमीटर में बड़ी संख्या में धावकों ने दौड़ लगाई। राजधानीवासियों के लिए सुबह छह बजे से आठ बजे तक ट्रैफिक रूट भी बदला रहा। इस अवधि में गांधी मैदान से फ्रेजर रोड, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर तक सड़क के दोनों तरफ मार्ग पर वाहन नहीं चले। जबकि, आयकर गोलंबर से सरदार पटेल मार्ग, इको पार्क, स्टैंड रोड, अणो मार्ग, सकरुलर रोड, चिडिय़ाघर, गोल्फ क्लब, शेखपुरा मोड़ फ्लाई ओवर के अंतिम छोर तक सड़क की एक तरफ का मार्ग प्रभावित रहा।

विदेशी मेहमानों का रहा दबदवा

मैराथन में भाग पटना के अलावा बिहार के लोगों ने लिया मगर जलवा विदेशी मेहमानों का ही रहा। 21 किलोमीटर के महिला वर्ग में जीनाश्वरन को प्रथम प्रेनू यादव को द्वितीय तो ज्योति सिंह को तीसरा स्थान मिला। इसी के पुरुष वर्ग में इसाक ने पहला, शुभांकर घोष ने दूसरा तो ताय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं दस किलोमीटर के महिला वर्ग में कारेन जेवेट ने प्रथम, पूनम सिंह ने द्वितीय तो पूजा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी के पुरुष वर्ग में मार्टिन ने पहला, शोलेन ने दूसरा तो एमेन्यूएल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी