बिहार: रनिंग ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग, पैसेंजर घायल

मुगलसराय से पटना आ रही पैसेंजर ट्रेन में बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की। फायरिंग में एक यात्री के जांघ में गोली लग गई। उसे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 23 Aug 2017 08:25 PM (IST) Updated:Wed, 23 Aug 2017 09:25 PM (IST)
बिहार: रनिंग ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग, पैसेंजर घायल
बिहार: रनिंग ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग, पैसेंजर घायल

पटना [जेएनएन]। मुगलसराय से पटना आ रही 63226 सवारी गाड़ी में देर शाम बक्‍सर-आरा के बीच
बिहियां स्टेशन के पास रामानंद हाल्ट के पहले गोलीबारी हुई। घटना में एक यात्री गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया।
जानकारी के अनुसार मुगलसराय से पटना आ रही 63226 सवारी गाड़ी बक्सर-आरा के बीच बिहियां स्टेशन के रामानंद हाल्ट के पास पहुंची थी। इसी समय अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। पेंटिंग का काम करने वाला जावेद गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह बक्सर से आरा के लिए डेमू ट्रेन पर सवार हुआ था।

एसपी रेल जितेंद्र मिश्र ने बताया कि ट्रेन में दो अपराधी लूट के पैसे के बंटवारे को लेकर झगड़ रहे थे। इसी बीच एक ने गोली चला दी। गोली यात्री जावेद की जांघ में लगी। यह देख दोनों अपराधी फरार हो गए। जावेद को इलाज के लिए आरा अस्पताल लाया गया है।

chat bot
आपका साथी